फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.1 दर्ज की गई

Mon, 30 Oct 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी के खोल व मंदोला के बीच रहा है। इस भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई है। इस भूकंप का असर नारनौल व रेवाड़ी दोनों जगह देखने को मिला है।
विज्ञापन

सोमवार रात के 9 बजकर 53 मिनट पर नारनौल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी वजह से लोग घरों के बाहर आ गए। इससे पहले 3 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूगोलविद और पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का मुख्य कारण प्लेट टेक्टोनिक्स प्रकिया ही है। सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप का केंद्र रेवाड़ी का खोल गांव रहा है। जो रेवाड़ी से करीब 20 किलोमीटर व नारनौल से 40 किलोमीटर दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें