फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से मकान धराशाही, धर्मशाला क्षतिग्रस्त

Wed, 24 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
house - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार प्राकृतिक  आपदा महेंद्रगढ़ के लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई। अगस्त महीने के अंदर चार मकान और एक धर्मशाला में लाखों रुपये का नुकसान हो गया हैं। सोमवार को आए भूकंप  से एक मकान और एक धर्मशाला में लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। भूकंप की तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल मापी गई थीं। 
विज्ञापन


भूकंप के आने से मकान की एक साइड की पूरी दीवार गिर गई तो वहीं धर्मशाला की पूरी बिल्डिंग में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। इसी महीने में यह दूसरी प्राकृतिक आपदा थी जिस कारण एक मकान  तथा धर्मशाला क्षतिग्रस्त हुई। इससे पहले 11 अगस्त को भी दो प्राकृतिक आपदा के कारण दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर आए भूकंप से मोहल्ला सराय के पास खटीकान में एक गरीब व्यक्ति के मकान की दीवार गिर गई। मकान में एक कमरा बिल्कुल खत्म हो गया। कमरे की दीवार के अलावा सिलिंग तथा चारों ओर बड़ी दरारें आ गई।
विज्ञापन


जब भूकंप आया तो उस समय मकान मालकिन संतोष झाडू निकाल रही थी घर पर उस समय वह अकेली थी बच्चे बाहर गए हुए थे। जब भूकंप के कारण धरती हिलने लगी तो वह बाहर भाग गई और इस दौरान धड़ाम से मकान के एक तरफ की दीवार गिर गई। इस प्राकृतिक आपदा से उसे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।

उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी जांच कर उसे मुआवजा दिया जाए ताकि वह दोबारा से अपना मकान बना सके। इसके लिए पीड़िता ने शिक्षामंत्री से मिलकर सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने उन्हेें जांच करवाकर मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।


छह महीने पहले बनाई थी धर्मशाला की दीवार
भूकंप के कारण अंगूरी देवी धर्मशाला की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। बिल्डिंग की सब्जी मंडी की ओर दीवार और कोने पर चौड़ी-चौड़ी दरारे आ गई। यह बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है। सब्जी मंडी की ओर की दीवार कुछ महीनों पहले ही लाखों रुपये खर्च कर बनवाई थी। अंदर की तरफ से यह दीवार धरातल से जगह छोड़ गई है और पांच इंच चौड़ी दरार आ गए ई। इससे पहले भी अंगूूरी देवी धर्मशाला की यह दीवार गिर गई थी उस दौरान एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था गनीमत रही उस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई।

13 दिन पहले भी गिरे थे तीन मकान:
आपको बता दें कि 11 अगस्त को क्षेत्र में भारी बारिश हुई थी। बारिश के कारण पूरा शहर जलमगन हो गया था। इसी दौरान मोहल्ला खटीकान में दो गरीब लोगों के मकान बारिश के कारण गिर गए थे। इससे दौरान गरीबों का सामान भी बाहर खेत जा  गिरा था और लाखों रुपये का उनका नुकसान हुआ था। जबकि एक मकान महायचान मोहल्ले में गिर गया था। अब भूकंप के कारण इसी मोहल्ले में यह तीसरा मकान जो प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है।

बाल-बाल बची मकान मालकिन
मकान मालकिन संतोष ने बताया कि वो घर पर अकेली थी और झाडू निकाल रही थी। बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक पैसा देने के लिए आ गया और उससे बातें लग गई तभी अचानक भूकंप आ गया और मकान नीचे गिर गया। संतोष ने बताया वह चौक में ही झाडू निकाल रही थी और चौक ही दीवार नीचे गिर गई। उन्होंने यह भी बताया कि मकान के दूसरी ओर किसी दूसरे का प्लाट है। सायं के समय बच्चे वहां खेलते रहते हैं।
--------------------------------------
इस संबंध में संतोष ने कहा कि वो गरीब हैं। उसके पति मजदूरी का कार्य करते हैं। घर खर्च बड़ी मुश्किल से चलता है। सरकार से उनहें मदद की गुहार लगाई है।

इस संबंध में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के महासचिव ने बताया कि अंगूरी  देवी धर्मशाला में हर वर्ष रामलीला का मंचन होता है। इस धर्मशाला में धार्मिक, व्यक्तिगत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छह महीने  पहले ही पांच लाख रुपये से अधिक रुपया लगाकर बारिश से गिरी दीवार बनाई थी। अब फिर प्राकृतिक आपदा से यह नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
-------------------------------------
वर्जन:
इस संबंध में जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि उनको यह मामला संज्ञान में नहीं है और 11 अगस्त को वो यहां नहीं थे। उन्होंने अभी ज्वाइन किया है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित मकानों की रिपोर्ट तैयार करवा ली जाएगी और उनको चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा। सरकार के जो मापदंड हैं उनके अनुसार उन्हें मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें