फोटो 9बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे लगाते ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत:ट्रस्ट
- फोटो : सांकेतिक
नांगल चौधरी। युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की ओर से बाबा मुकंद दास गोशाला नांगल चौधरी में मिट्टी के सकोरे लगाए गए ताकि पशु-पक्षियों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। सैनी सभा नांगल चौधरी के प्रधान बलबीर सैनी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जीव-जंतुओं की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। योगेश सैनी बताया कि कार्यक्रम में लोकेश पूनिया और नरेंद्र हैदराबाद का सहयोग रहा। इस दौरान गोलू, अमित, राकेश, दीपक, अर्पित गोयल, नागर मल और मदन लाल मौजूद रहे।