फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरह गांव में ई लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

Mon, 26 May 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- गांव सुंदरह में ई-लाईब्रेरी का रिबन काटकर शुभारंभ करते  मेजर डॉ. टीसी राव --स्र
विज्ञापन
कनीना। गांव सुंदरह में रविवार को ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण संस्था ने ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। संस्था के संयोजक मेजर डॉ. टीसी राव ने बताया कि लाइब्रेरी स्व. राव हरद्वारी लाल की स्मृति में राव हरद्वारी लाल भवन में स्थापित की गई।
विज्ञापन

डॉ. टीसी राव ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए उपयोगी होगा। लाइब्रेरी में 1000 से अधिक पुस्तकें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रखी गई हैं। सात कंप्यूटर और फोटो कॉपियर उपलब्ध करवाए गए हैं। 50 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था दो शिफ्टों में की गई है।
लाइब्रेरी में एयर कंडीशनर, वाटर कूलर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो शिक्षकों की नियुक्ति कर उन्हें निशुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सौर पैनलों के माध्यम से बिजली बैकअप की व्यवस्था की गई है। वाई-फाई सुविधा और विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांव सुंदरह और आसपास के गांवों के मेधावी विद्यार्थियों को ग्रामीण उत्थान आर्यभट्ट रत्न से, शिक्षकों को ग्रामीण उत्थान राधा कृष्ण रत्न, खंड समिति और सुंदरह गांव के स्काईलार्क के अधिकारियों को ग्रामीण उत्थान सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। गांव की सरपंच, पूर्व सरपंच, पंचों और बुजुर्गों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गांव की मातृशक्ति को ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण की अध्यक्षा कमलेश राव ने शॉल एवं चुन्नी ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह अहिरवाल क्षेत्र में डॉ. टीसी राव द्वारा संचालित 14 वीं लाइब्रेरी है जो जरूरतमंद छात्रों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर सुंदरह गांव की सरंपच कबूल देवी, लक्ष्मण यादव पूर्व सरपंच, प्रो. जगदीश प्रसाद, प्रो. जगराम, हनुमान यादव, कमलेश राव, सूबेदार मुनीलाल, सुरेश प्रधान, बाबू लाल यादव, सत्यवीर यादव आदि मौजूद हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें