फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में पहली बार फॉग कैनन से होगा धूल नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण को कम करने के लिए नगर परिषद ने आधुनिक तकनीक अपनाने की तैयारी शुरू कर दी है। परिषद करीब 55 लाख रुपये से ट्रक माउंटेड फॉग कैनन (एंटी स्मॉग गन/डस्ट सप्रेशन सिस्टम) खरीदने जा रही है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

मशीन आने के बाद शहर में पहली बार धूल नियंत्रण के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। यह फॉग कैनन सड़कों, निर्माण स्थलों, बाजारों और अधिक धूल वाले क्षेत्रों में पानी की बारीक फुहार छोड़ेगा। इससे हवा में मौजूद धूल के कण नीचे बैठ जाएंगे और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
इस मशीन में वाटर कैनन पंप की सुविधा भी होगी, जिससे जरूरत के अनुसार बड़े क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया जा सकेगा। इसका उपयोग मच्छरों की रोकथाम के लिए भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सर्दियों में नारनौल का एयर क्वालिटी इंडेक्स कई बार काफी बढ़ जाता है, जिससे लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद का मानना है कि एंटी स्मॉग गन के नियमित संचालन से शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। परिषद धूल वाले स्थानों पर प्राथमिकता से इसका इस्तेमाल करेगी।

क्या है फॉग कैनन
फॉग कैनन जिसे एंटी स्मॉग गन भी कहा जाता है, उच्च दबाव से पानी की अत्यंत महीन बूंदों का छिड़काव करने वाली आधुनिक मशीन है। यह हवा में मौजूद धूल और सूक्ष्म कणों को अपने साथ नीचे बैठा देती है जिससे वातावरण में धूल का स्तर कम होता है। अब इसके नारनौल पहुंचने से शहर में धूल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।



वर्जन:

नगर परिषद ने करीब 55 लाख रुपये की लागत से ट्रक माउंटेड फॉग कैनन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मच्छरों का जहां ज्यादा प्रकोप होगा वहां भी इससे छिड़काव करवाया जा सकेगा। इसको लेकर टेंडर लगा दिया है।-विकास शर्मा, जेई, नगर परिषद नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें