फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार महेंद्रगढ़ आएंगे दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
Dushyant Chotla will visit mahendergarh today for the first time after becoming deputy CM - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) में भारतीय सूक्ष्मजीव वैज्ञानिक संघ का 60वां वार्षिक सम्मेलन और ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि और स्वास्थ्य के सतत विकास में सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को होगा। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह विशेष आमंत्रित अतिथि, भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

भारतीय जीवाणु तत्व संगठन के अध्यक्ष प्रो. जेएस विर्दी उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। कुलपति आरसी कुहाड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस आयोजन को आम-जनमानस से जोड़ने का प्रयास किया है। कुलपति ने वीरवार को सम्मेलन के संबंध में चल रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी पहुंचना शुरू हो गए हैं। सम्मेलन में माइक्रो बायोलॉजी के सभी प्रमुख उप-विषयों जैसे कृषि माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी, बायो एनर्जी, पर्यावरण माइक्रोबियल प्रौद्योगिकी, खाद्य, डेयरी माइक्रोबियल प्रौद्योगिकी, जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स और मेटाबॉलिकम, औद्योगिक माइक्रोबायोलॉजी और माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, पशु चिकित्सा माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोबियल डायग्नोस्टिक्स, आणविक माइक्रोबायोलॉजी पर कुल 13 तकनीकी सत्र आयोजित किए जायेंगे।
सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह बताया कि इस सम्मेलन में देश के 1000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। जो सूक्ष्म जीवविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में जारी नवाचारों, शोध की दिशाओं, चिंताओं और व्यावहारिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों के वैज्ञानिक, इजरायल, अमेरिका, कनाडा, स्पेन, पुर्तगाल, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया आदि के प्रख्यात वक्ता भी होंगे। इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य सतत विकास के लिए आवश्यक अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा, विचार-विमर्श और उपायों का खाका तैयार करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें