फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुष्यंत चौटाला 31 मार्च को करेंगे जिले के गांवों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली। जननायक जनता पार्टी के महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से उम्मीदवार राव बहादुर सिंह के समर्थन में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला 31 मार्च को महेंद्रगढ़ व अटेली क्षेत्र का ग्रामीण दौरा करेंगे। जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि 31 मार्च को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रात: 9 बजे खुडाना, 10 बजे पालड़ी पनीहारा, 11 बजे दुलोठ अहीर और दोपहर 12 बजे नांगल सिरोही में ग्रामीण सभाओं को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार हल्का अटेली में दोपहर एक बजे दौंगड़ा अहीर, दो बजे भोजावास, तीन बजे करीरा और शाम चार बजे सेहलंग में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन ग्रामीण जनसभाओं की अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ. मनीष शर्मा करेंगे, जबकि दोनों हलकों के अध्यक्ष रविंद्र गागड़वास और कुलदीप कुलवाड़ी के साथ-साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें