नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंसा से महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने महेंद्रगढ़ की महिला जिला अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल को नियुक्त किया। अपनी नियुक्ति पर खुशबू अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, महिला अध्यक्ष सुशीला सर्राफ, जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला और प्रदेश युवा महासचिव रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा का आभार व्यक्त किया है। नियुक्त के उपरांत जिला अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी उसे दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ करेंगी। वैश्य समाज की महिलाओं को इस मंच के माध्यम से एकत्रित कर समाज को संगठित व जागरूक करने का काम करेगी। महिला नेता ने कहा कि आज महिलाएं किसी क्षेत्र में भी पीछे नहीं हैं, लेकिन वैश्य समाज की महिलाओं को राजनीति भागीदारी लिए आगे आने को प्रेरित करेंगे और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगे। उनकी नियुक्ति पर नीता गुप्ता, नीरू गर्ग, रितु गोयल, रेनू गोयल, सुनीता गोयल, सविता अग्रवाल, रेखा सिंघल, ललिता बंसल, ऋतु बंसल, फागुनी गुप्ता, चंचल गोयल आदि ने बधाई दी।