फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में यात्रियों ने उठाई सफाई समेत कई मांगें, समाधान का आश्वासन

विज्ञापन
फोटो नंबर- 12निरीक्षक आर के शर्मा के समक्ष ​समस्या रखते यात्री संघ के सदस्य। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आरके शर्मा ने शनिवार को नारनौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान दैनिक रेलयात्री एवं जन कल्याण संघ ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यात्रियों की समस्याओं और स्टेशन विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

निरीक्षक शर्मा ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। संघ के सदस्यों ने निरीक्षण के दौरान कई समस्याएं दिखाईं। इनमें शौचालयों की खराब स्थिति और पुरुष शौचालय में पानी निकासी की समस्या प्रमुख थी। प्लेटफॉर्म संख्या-1 के नीमकाथाना साइड स्थित टूटा डंप यार्ड और आसपास फैला कचरा भी दिखाया गया।
ज्ञापन में टिकट और यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के लिए अलग कर्मचारी की मांग की गई। स्वचालित टिकट मशीनें लगाने की भी बात कही गई। प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर यात्री शेड, निगरानी कैमरे और पार्किंग सुरक्षा की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने ट्रेन संचालन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मुंबई जाने का सबसे छोटा मार्ग है, पर कम ट्रेनें चलती हैं और कुछ पुरानी ट्रेनें बंद कर दी गई हैं।
शौचालयों की गंदगी और सफाई व्यवस्था
रेलवे स्टेशन परिसर के शौचालयों में गंदगी फैली रहती है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। यात्री संघ के प्रधान गणेश शर्मा ने सफाई व्यवस्था सुधारने का सुझाव दिया। उन्होंने तीनों सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी का समय बदलने को कहा जिसमें दो को सुबह और एक को शाम को लगाने की बात थी। निरीक्षक आरके शर्मा ने यह सुझाव संबंधित शाखा तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
रैंप ओवरब्रिज और पाथवे की आवश्यकता
स्टेशन पर पूर्व दिशा में सीढ़ीनुमा फुट ओवर ब्रिज है। इससे दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को चढ़ने में कठिनाई होती है। निरीक्षक शर्मा ने अपनी यात्रा के दौरान कई लोगों को पटरियां पार करते देखा। यात्री संघ ने बताया कि इससे हादसों का खतरा रहता है। निरीक्षक आरके शर्मा ने जल्द ही नारनौल स्टेशन पर अंतिम मार्ग और रैंप ओवरब्रिज बनाने का आश्वासन दिया।
वर्जन
स्टेशन से बहुत कम ट्रेन का संचालन किया जाता है जबकि यह मुंबई जाने के लिए यह सबसे छोटा रूट है। वहीं कुछ पुरानी ट्रेन जो पहले से संचालित थी, उन्हें भी बंद कर दिया गया। ट्रेन के संचालन सहित अन्य कई मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। -गणेश शर्मा, प्रधान, दैनिक रेलयात्री एवं जन कल्याण संघ, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें