फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 04 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वीरवार शाम को बाईपास पर एक डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके से छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

वीरवार शाम को दौचाना वासी राहुल व टिंकू बाइक पर सवार होकर नारनौल से अपने गांव जा रहेे थे। अभी वे बाईपास पर थे कि तेज गति से  निजामपुर की तरफ  से आ रहे डंपर ने उनको टक्कर मार दी। जिसके चलते राहुल व  टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व डंपर को अपने कब्जे में लिया। वहीं नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रोहतक के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए लेकिन राहुल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक का  पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें