फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से गिरा ट्रांसफार्मर गिरा, गांव में अंधेरा

Tue, 12 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नांगल चौधरी। भेडंटी में एक डंपर ने ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी। इससे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बिजली सप्लाई बहाल करने की गुहार लगाई। झाबरमल, मानसिंह, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, हंसराज ने बताया कि गांव के नजदीक राजस्थान की सीमा में पत्थर खनन हो रहा है। सैकड़ों डंपर क्रेशर जोन में पत्थर सप्लाई करने में जुटे हुए हैं। इनके आवागमन से फिरनी व लिंक सड़क पूर्ण रूप से टूट गई। सोमवार की दोपहर एक डंपर चालक ने ट्रांसफार्मर को  टक्कर मार दी। खंभा टूटने के कारण ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। इससे हाइटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग होनी आरंभ हो गई। घटना स्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने पावर हाउस में सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जल्द होगी बिजली सप्लाई बहाल
सूचना पाकर भेडंटी पहुंचे लाइनमैन जितेंद्र डांगी ने स्थिति का जायजा लिया और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की रिपेयर करवाकर जल्द बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। डपंर के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को  सिफारिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें