मोटरसाइकिल द्वारा गांव फैजाबाद से नारनौल की तरफ आ रहे गांव नूनी अव्वल निवासी कर्मवीर पुत्र उमेद पाल की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार करीब साढ़े बारह बजे नूनी अव्वल निवासी 35 वर्षीय कर्मवीर मोटरसाइकिल द्वारा किसी कार्य से फैजाबाद से नारनौल की तरफ आ रहा था जब वह लहरोदा के नजदीक पहुंचा तो गलत दिशा से नारनौल से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे एक डंपर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों की सहायता उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे बहरोड अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन गंभीर हालात के चलते उसे दोबारा से नागरिक अस्पताल लाया गया, परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा हरपाल की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।