फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम की मार, बढ़ रहे बुखार-जुकाम के बीमार

Fri, 05 Sep 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से हो रही बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। इससे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव व जलभराव के कारण पनप रहे मच्छर-मक्खी भी लोगों के लिए बीमारी का कारण बन रहे हैं। नागरिक अस्पताल में इस सप्ताह बुखार, जुकाम, खांसी व बदन दर्द के मरीजों की संख्या 125 के पास पहुंच गई है। इसके अलावा आठ से दस मरीजों को उपचार के लिए भर्ती भी किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो जा रहा है। इसके कारण मक्खी व मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने बताया कि कभी बारिश में भीगना तो कभी धूप निकलने के बाद गर्मी महसूस करने के चलते एसी में बैठना भी बीमारी का कारण बन रहा है। मच्छरों के कारण तो डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी भी इन दिनों में हो सकती है।
विज्ञापन




इंसेट
सावधानियां

घर से छाता लेकर निकलें, बारिश में जहां तक हो सके भीगने से बचें, बाजार में बनने वाली खाने की चीजों से परहेज करें। बचाव के लिए दूध व पानी का ज्यादा सेवन करें तथा प्रोटीन युक्त डाइट ले।
विज्ञापन




वर्जन:
इन दिनों बारिश से मौसम में हो रहे बदलाव बीमारी का कारण बन रहा है। बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। किसी भी व्यक्ति को इस मौसम में दो दिन से अधिक बुखार रहता है तो वह चिकित्सक का परामर्श लें। अगर शरीर में कहीं से खून आता है और सूजन आ रही या फिर सांसें फूल रही हों तो चिकित्सक से परामर्श करें। इस मौसम में सांस, हार्ट व अस्थमा के मरीज अपना विशेष ध्यान रखे।



डॉ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें