फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नेताओं के कारण महेंद्रगढ़ पिछड़ापन में पहुंचा 90वें स्थान पर : डॉ. मनीष

Sat, 20 Jul 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- गांव जांजडियावास में ग्रामीणाें को संबो​धित करते आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव गांव जांजडियावास में लोगों को संबोधित किया। डॉ. मनीष यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ में पिछले 45 साल से दो नेताओं ने राज किया है। यहां की तीन पीढ़ियों ने दो नेताओं को जिताकर चंडीगढ़ में बैठाया है। दोनों नेताओं ने महेंद्रगढ़ का विकास करने की बजाय अपनी सात पीढ़ियों के लिए धन अर्जित करने पर ज्यादा ध्यान दिया है। दो नेताओं की कमी के कारण महेंद्रगढ़ पिछड़ेपन में 90वें स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा प्रदेश में भी महेंद्रगढ़ की गिनती सबसे पिछड़े क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन

पंजाब के मोघा जिला से इंप्रवूमेंट बोर्ड के चेयरमैन दीपक अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली व पंजाब में चलाई जा रही योजनाएं हरियाणा प्रदेश के लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा। आप पार्टी के बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम से प्रदेश में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र गोयल, सरपंच अजय कुमार, गौरव यादव, भूपेंद्र यादव, राकेश डागर, लालचंद, रामौतार सिंह, कंवरसिंह, रामनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें