फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुशासन ही आधार की तर्ज पर डबल इंजन सरकार ने किया क्षेत्र का भला

Tue, 26 Mar 2024 09:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा की सुशासन ही आधार सोच के चलते डबल इंजन सरकार क्षेत्र का निरंतर भला कर रही है। हर वर्ग को साथ लेकर मोदी सरकार ने हरियाणा को खुशहाल किया है। यह विचार मंगलवार भाजपा जिला महिला अध्यक्ष एवं नारनौल नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी ने अटेली मंडल के अधीन गांव उनिंदा में व्यक्त किया। वे यहां महिलाओं को संपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार की नीतियों से अवगत करवाने पहुंची थी।
विज्ञापन


इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम अटेली विधानसभा की बात करें तो भाजपा ने 6.50 करोड़ की लागत से मीरपुर, बोचड़िया व चेलावास में खेल स्टेडियमों का निर्माण किया गया। चेलावास व नीरपुर में 6.44 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन की स्थापना की गई। 8.78 करोड़ की लागत से कनीना व अटेली में नगर पालिका भवनों का निर्माण किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला जिला सचिव रवीना सोनी, अटेली मंडल अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मंडल महामंत्री सुमन देवी और अटेली मंडल अध्यक्ष कृष्ण, महामंत्री मुकेश व राजपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें