फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पशु औषधालय भवन का उद्घाटन नहीं हाेने से जर्जर भवन में चल रहा अस्पताल

Wed, 10 Jan 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। यह क्षेत्र सैनिक व किसान बाहुल्य होने के कारण पशु पालक भी अधिकतर घरों में हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव के चलते यह क्षेत्र पिछड़ेपन का शिकार हर समय बना रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए कस्बे के निकटवर्ती गांव बिहाली में पशु औषधालय का निर्माण किया गया था, जो लगभग तीन दशक पहले हुआ था। लेकिन आज वह नवनिर्मित भवन का निर्माण होने के बावजूद भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पशुओं को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए पशु चिकित्सालय के चिकित्सकों की तो कोई कमी नजर आ रही है बल्कि चिकित्सक एक खंडहर व जर्जर हालत भवन में बैठ कर सेवा देने को मजबूर है। सूत्र बताते हैं कि ऐसा भी नहीं है कि यहां पर भवन की व्यवस्था नहीं है परंतु वह भवन अपने उद्घाटन की बांट जोह रहा है।
विज्ञापन

तत्कालीन विकास एवं पंचायत मंत्री राव बंसी सिंह ने 1992 में पशु औषधालय का शिलान्यास किया जो तीन साल में बनकर तैयार हो गया था। जिसके बाद 18 मार्च 1995 को इस गांव के पशुपालकों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होने लगी थी। बताया जाता है कि लंबे अरसे के बाद पशु औषधालय का भवन खंडहर में तब्दील हो गया। उसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य आरंभ किया था।

34 लाख की लागत से एक एकड़ में बनकर तैयार भवन
एक एकड़ में बने नवनिर्मित भवन परिसर में 34 लाख रुपए की लागत आई थी। परंतु आज वह भवन अपने उद्घाटन की बांट देख रहा है। नवनिर्मित भवन में एक स्टोर रूम, एक लैब रूम, एक कार्यालय रूम तथा पशुओं को उतारने व चढ़ाने के लिए रैंप की सुविधाएं की गई है। यह भवन जनसुविधाओं के साथ-साथ बिजली तथा पानी की व्यवस्था से पूर्ण रूप से तैयार है।
विज्ञापन


कर्मचारी जर्जर भवन में कार्य करने के लिए मजबूर

नवनिर्मित भवन का उद्घाटन नहीं होने के कारण यहां उपस्थित पशु औषधालय के कर्मचारी पुराने जर्जर भवन में ही बैठकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गांव के सामाजिक, जागरूक नागरिकों ने प्रशासन व सरकार से मांग कि है कि समय रहते नवनिर्मित पशु औषधालय के भवन का उद्घाटन कर विभाग के कर्मचारियों को समर्पित कर ताकि वह पूर्ण रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर सकें।



वर्जन:
नवनिर्मित भवन का निर्माण हो चुका है, लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण पुराने भवन में ही बैठकर अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए मजबूर हैं। इस समस्या को गत दिनों श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में विधायक सीताराम यादव के समक्ष भी रखा गया था। उस समय उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कर विभाग के कर्मचारियों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-डॉ. डीएस यादव, पशु चिकित्सालय कांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें