फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस अधिकारी व पूर्व विधायक में नोकझोंक, ऑडियो वायरल

Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक एवं पुलिस अधिकारी का ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में दोनों के बीच एक अवैध शराब के मामले को लेकर नोकझोंक हो रही है। ऑडियो में पूर्व विधायक की ओर से शराब के कारोबारियों से पुलिस द्वारा पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी की ओर से नियमानुसार मामला दर्ज कर एवं कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ऑडियो में पुलिस अधिकारी की ओर से उन पर दबाव बनाने का प्रयास करने का आरोप भी पूर्व विधायक पर लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ठेकेदार 120बी का आरोपी है। पुलिस अधीक्षक के आदेश हैं कि उसको गिरफ्तार किया जाएगा। उक्त दोनों की बहस अंत तक पहुंच गई और एक दूसरे को देख लेने की नौबत तक आ गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने गत 5 जनवरी को कोसली-कनीना रोड पर एक कार से लगभग पांच पेटी अवैध शराब बरामद की थी। यह शराब कारोली ठेके से कहीं दूसरी जगह ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार चालक प्रदीप से लाइसेंस तथा अन्य दस्तावेज मांगे थे जो वो नहीं दिखा पाया था। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। मामले को लेकर कारोली के ठेकेदार राव बहादुर सिंह से मिले थे और उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करने की बात कर रहे थे। उसी मामले को लेकर पूर्व विधायक ने कनीना थाना प्रभारी को फोन किया था।
विज्ञापन

मामले में पूर्व विधायक की ओर से इसके बाद एक वीडियो वायरल किया गया जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारी पर उसके साथ अमर्यादित बातचीत करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि कनानी क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार से लोगों को बहुत अधिक कठिनाई हो रही है। स्थानीय क्षेत्र में भारी भ्रष्टाचार करते हुए रिश्वतखोरी गलत एवं गैर कानूनी कार्यों को बढ़ावा दिया है। इन पर न तो प्रशासन का भय है और न ही सरकार का कोई डर है। साथ में इन्होंने समाज में प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रति कोई सामान्य लोक लाज नहीं है। उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज से इस तरीके के कर्मचारियों पर निगरानी करने व भ्रष्टाचार फैलाने वालों पर कार्रवाई अमल लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें