फोटो संख्या:68- नागरिक अस्पताल में बच्चे को बुखार होने पर चिकित्सक को दिखाने लेकर आया परिजन--
महेंद्रगढ़। जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। गर्मी, उमस और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। इसका असर नागरिक अस्पताल में भी दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन ओपीडी 300 के पार पहुंच रही है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग खांसी, बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। पहले की तुलना में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में लगातार बदलाव से वायरल बुखार, खांसी और गले के संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। बच्चों में तेज बुखार और लगातार खांसी जबकि बुजुर्गों में बुखार के मामले अधिक देखे जा रहे हैं।
वर्जन
बदलते मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। अधिक देर तक धूप में न रहें, पर्याप्त पानी पिएं, ताजा और स्वच्छ भोजन करें तथा साफ-सफाई का ध्यान रखें। वायरल के लक्षण, जैसे बुखार या खांसी होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेकर ही उपचार शुरू करें।
डॉ. अमित राठौड़, बाल रोग विशेषज्ञ