फोटो नंबर- 14बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए बस में सफर करते परीक्षार्थी।
- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
नारनौल/महेंद्रगढ़। नीट के दौरान परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी लेकिन पर्याप्त जानकारी न होने के कारण कई परीक्षार्थियों को किराया देकर सफर करना पड़ा। प्रवेश-पत्र दिखाने पर परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा थी जबकि अभिभावकों के लिए यह सुविधा लागू नहीं थी।
रविवार को आयोजित परीक्षा को लेकर नारनौल डिपो ने विशेष बस सेवा संचालित की। बस स्टैंड से विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक चार निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन किया गया।
डिपो की ओर से परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र दिखाने पर निशुल्क यात्रा कराई गई जबकि अभिभावकों से 10 रुपये किराया लिया गया। हालांकि जानकारी के अभाव में कई परीक्षार्थियों ने प्रवेश-पत्र नहीं दिखाया और सामान्य यात्रियों की तरह किराया देकर सफर किया। संवाद