फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा व खोड़ में डीटीपी का चला बुलडोजर, सात एकड़ में तोड़फोड़

विज्ञापन
फोटो नंबर- 13डीपीसी को तोडती जेसीबी। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को अटेली-धनौंदा रोड पर राजस्व संपदा धनौंदा में लगभग तीन एकड़ भूमि में अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की। इसके अलावा टीम ने राजस्व संपदा खोड में लगभग चार एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 20 डीपीसी तथा आठ चहारदीवारी व तीन अवैध निर्माण के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़े गए। यह पूरी कार्रवाई जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा के नेतृत्व में की गई। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता, धर्मपाल, अनूप सिंह, नरेश कुमार, योगेंद्र कुमार, विकास कुमार के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन की मदद से अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस व अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा चूक कर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माणकरने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें