फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीटीपी ने 2.5 एकड़ में बन रही अवैध काॅलोनी में की तोड़फोड़

Tue, 16 Jan 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने सोमवार को शहरी क्षेत्र नारनौल में केएलपी स्कूल के पीछे लगभग 2.5 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। राजस्व संपदा निवाजनगर में कुछ लोगों द्वारा लगभग 2.5 एकड़ भूमि में महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कालोनी बनाई जा रही थी। वहीं रोड नेटवर्क भी बिछाया जा रहा था। इसे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ा गया। इस कार्रवाई में 4 जगह चाहरदीवारी व 5 डीपीसी के साथ-ंसाथ सभी कच्चे रास्ते उखाड़े गए। यह पूरी कार्रवाई जिला नगर योजनाकार, नारनौल की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट प्राॅपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें