फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीटीपी ने अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़

Tue, 10 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर योजनाकार टीम ने नारनौल बाईपास रोड पर करीब दो एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलाेनी में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

राजस्व संपदा नारनौल में कुछ लोगों द्वारा लगभग 2 एकड़ में महानिदेशक, नगर और ग्राम आयोजना विभाग से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। साथ ही रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। लगभग 10 डीपीसी के साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए। यह पूरी कार्रवाई जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह, धर्मपाल जेई, योगेन्द्र, विकास और नरेश के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। नगर व ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें