फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीटीपी ने तीन एकड़ अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को किया ध्वस्त

विज्ञापन
फोटो 1सिंघाना बाइपास पर अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते डीटीपी टीम।स्रोत डीटीपी
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर योजनाकार टीम ने सिंघाना बाइपास रोड पर लगभग तीन एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। जहां महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से बिना लाइसेंस अनुमति लिए तीन एकड़ में अवैध कालोनी बनाई जा रही थी। साथ ही रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे।
विज्ञापन

इस कार्यवाही में 6 चहारदीवारी व 15 डीपीसी के साथ-साथ सभी कच्चे रास्ते उखाड़े गए। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। जिला योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इसीलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्राॅपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्य दिवस में पता किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें