संवाद न्यूज एजेंसी
नांगल चौधरी। ड्रग निरीक्षक प्रशांत कुमार ने कस्बे के पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा डालकर की। इस दौरान दवाइयों के स्टॉक प्रतिबंधित ड्रग तलाशी ली और रिकार्ड चेक किया।
कार्रवाई की भनक लगते ही दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे की कार्रवाई में पांच दुकानों का निरीक्षण किया गया। नांगल चौधरी में 20 से अधिक मेडिकल स्टोर संचालित हैं। अधिकांश दुकानें नारनौल, कोटपूतली तथा निजामपुर रोड पर हैं, जहां मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार दवा उपलब्ध होती है। बीते कई दिनों से विभाग को शहर की कुछ दुकानों पर प्रतिबंधित दवा बिक्री होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद जिला स्तर पर ड्रग निरीक्षक प्रशांत कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
मंगलवार शाम को करीब पांच बजे विभागीय टीम कोटपूतली रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। जहां विक्रेता से विभिन्न दवाइयों के बिल मांगे और दवाइयों का स्टॉक जांच किया। एक्सपायरी दवाइयों का भी निरीक्षण किया और बीते एक महीने में बेची गई दवाइयों के बिल चेक किए। इसके बाद टीम ने नारनौल रोड पर संचालित मेडिकल दुकानों की जांच की। इस दौरान ड्रग निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों का स्टॉक जांचा गया तथा विभागीय मापदंडों का निरीक्षण किया है।