फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशाखोरी पर नाटक से होगा प्रहार

Mon, 29 Jul 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में मंगलवार को हरियाणा पुलिस के नारकोटिक्स विभाग के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नाटक राम गुरुकुल गमन की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे हकेंवि के मूलचंद सभागार में नाटक का मंचन होगा। एडीजीपी/एचएसएनबी ओपी सिंह की परिकल्पना एवं महेंद्रगढ़ निवासी अनिल कौशिक की ओर निर्देशित इस नाटक का राज्य के प्रत्येक जिले में मंचन किया जाएगा। नाटक के मंचन के दौरान हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रो. टंकेश्वर कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निर्देशक अनिल कौशिक व डिप्टी एसपी करनाल सतीश वत्स विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
नाटक राम गुरुकुल गमन का मंचन इससे पूर्व अशोका यूनिवर्सिटी सोनीपत, राजकीय महिला महाविद्यालय पंचकूला के ऑडिटोरियम में किया जा चुका है। नाटक में महेंद्रगढ़ रामलीला परिषद् के अनेक कलाकारों के साथ-साथ बहुत से अन्य कलाकार भी अपनी कला का नशे के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। नाटक का पूर्वाभ्यास रामलीला परिषद महेंद्रगढ़ के राजा राम पालड़ी रंगमंच पर किया गया था।
विज्ञापन

नाटक में शहर निवासी गिरीश कानोड़िया, प्रमोद तिवाड़ी ,विकास तिवाड़ी, चंद्रमोहन, अतुल लामड़ीवाल, सोहनलाल टैनी, पुनीत भारद्वाज, साहिल यादव, हर्ष, जतिन अग्रवाल, लक्की यादव, विजय सैनी, सुनील भोप्पा, जितेंद्र प्रजापत, प्रदीप सेन, रिषिका परपुरिया के साथ-साथ रेवाड़ी से संगीता, चंडीगढ़ से भावना, तम्मन्ना,जयपुर से नव्या जांगिड़, तुमिक्षा व माही प्रस्तुति देगी। रमेश सपरा का तकनीकी रूप से विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें