फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत

Fri, 07 Jul 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल व आसपास के क्षेत्र में सुबह से लेकर सायं तक बादलों की आवाजाही जारी रही लेकिन दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। जिले में लगातार हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 33.6 और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान 27.0 और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में 30 जून से अब तक केवल पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि जिला महेंद्रगढ़ में इस दौरान 29.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है। जो सामान्य से 81.0 प्रतिशत हुई है। लेकिन आगामी दिनों में संपूर्ण इलाके में मानसून गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें