फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव व भंडारा कल

Thu, 06 Jul 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम सेवा समिति की ओर से सात जुलाई को निजामपुर रोड पर सैनी धर्मकांटा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव व भंडारा आयोजित होगा। इसमें नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी व पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी मुख्य अतिथि होगी जबकि अध्यक्षता आप नेता रविंद्र सिंह मटरू करेंगे। समिति के प्रधान हरिराम सैनी ने बताया कि इस उत्सव में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर सैनी सभा के उपप्रधान रोहताश सैनी, एडवोकेट राजकुमार यादव, ब्रह्मानंद जोशी, विरेंद्र छिलवाल व रघुवीर सिंह मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को सुबह आठ बजे हवन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक भंडारा आयोजित होगा। इस दौरान भजन व झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं दोपहर दो बजे अतिथि स्वागत होगा। कार्यक्रम के दौरान भजन गायक योगी अरमान पंचमुखी हनुमान की महिमा का गुणगान भजनों से करेंगे। साथ ही मनमोहक झांंकियां भी प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें