फोटो 23 दुपहिया चालकों को गुलाब का फूल देते पुलिस अधिकारी। पुलिस
नारनौल। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने आत्मीयता का रास्ता अपनाया है। पुलिस ने शहर के मुख्य महावीर चौक पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों का चालान काटने के बजाय उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया और भविष्य में अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। डीएसपी सुरेश कुमार ने वाहन चालकों को गुलाब देते हुए समझाया कि हेलमेट पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पहनना अनिवार्य है। संवाद