नारनौल। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के मुख्य महावीर चौक पर ट्रैफिक एसएचओ नरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। जहां पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चला रहे चालकों का चालान काटने के बजाय उन्हें रोककर गुलाब का फूल भेंट किया और भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की समझाइश दी। संवाद