नारनौल। नारनौल-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर सड़क किनारे चल रहे युवक को वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस शिकायत में हुडीना निवासी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह रविवार को अपने बेटे ओमप्रकाश के साथ करीब 2 बजे गांव के बस स्टैंड हुडीना पर घरेलू सामान लेने के लिए आ रहे थे। इस दौरान पीछे से एक गाडी चालक बड़ी तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाता आया और उसके लड़के ओमप्रकाश को पीछे से टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगते ही उसका बेटा सड़क पर गिर गया, जिससे सिर व अन्य जगह चोट लगी। जिसे निजी वाहन की मदद से नारनौल के अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गाड़ी चालक घटना को अंजाम देकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर गाड़ी को छोड़ कर मौके से भाग गया। पुलिस मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।