फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेत में जा रही महिला को वाहन चालक ने मारी टक्कर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र में एक महिला को खेत में जाते समय एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस शिकायत में नियाजअलीपुर निवासी रोबिन ने बताया कि वह बीते दिन बास पहाड़ी गांव में गया हुआ था। इस दौरान उनके पिता का फोन आया कि उनकी माता को खेत में जाते समय किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल नांगल चौधरी लेकर गए हैं। जहां प्राथमिक उपचार कर जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल महिला के बेटे की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें