फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर गाड़ी छीनी चालक को सीगड़ी के पास फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली रोड पर स्थित पीआरबीएस कॉलेज के पास वीरवार की रात को कार में आए चार बदमाशों एक कार चालक का गाड़ी सहित अपहरण कर लिया। चाकू और पिस्तौल के बल पर कार लूट ले गए। बदमाशों ने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया। घायल चालक को गांव सीगड़ी के पास फेंककर फरार हो गए। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खातोदड़ा निवासी रविदत्त कार चालक है। वह गांव छाजियावास निवासी जयप्रकाश की गाड़ी चलाता है। वीरवार की रात को वह 11.30 बजे अपने घर जा रहा था। रास्ते में पीआरबीएस कॉलेज के पास पीछे से आई इंडिगो कार ने उसकी गाड़ी के आगे लगा दी। इंडिगो कार से चार लोग उतरकर उसी गाड़ी में आ गए। एक बदमाश ने पीछे से उसको धक्का मार कर दबोच लिया। इसके बाद गाड़ी को महेंद्रगढ़ की ओर भगा ले गए जब उसने शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की। हमलावरों ने रविदत्त पर चाकू से हमला किया। जिसमें रविदत्त को पैर पर चाकू लगा है। जाते समय उससे 1500 रुपये और मोबाइल भी ले गए। हमलावर रविदत्त को सीगड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके अलावा एक आरोपी ने पिस्तौल से हवाई फायर कर गांव अगिहार की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद रविदत्त ने अपने मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने उसको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया
घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कार बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेहर सिंह, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें