फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मलेरिया कार्यालय में ड्राइवर पर लिपिक से मारपीट का आरोप, मेडिकल जांच की मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर-14घटना के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल के जिला मलेरिया कार्यालय में तैनात ड्राइवर संदीप पर लिपिक रजत शर्मा के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की करने के आरोप लगे हैं। लिपिक ने सिविल सर्जन को लिखित शिकायत देकर ड्राइवर का मेडिकल चेकअप करवाने मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, ड्राइवर संदीप का लिपिक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया। इससे कार्यालय में तनाव फैल गया। रजत ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे में था और उसने मेज पर रखा सामान भी फेंक दिया।
उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने 112 पर पुलिस को फोन किया, ड्राइवर मेडिकल के डर से भाग गया। शिकायत में रजत ने अपने और परिवार को लेकर चिंता भी जताई है। फिलहाल आरोपों पर ड्राइवर का पक्ष सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है और पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें