फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड-5 में दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
फोटो नंबर-23पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपने आए मुकुंदपुरा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

गांव मुकुंदपुरा के वार्ड नंबर-5 में पिछले करीब दो महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर सोमवार को ग्रामीण विरोध स्वरूप लघु सचिवालय में पहुंचे और रोष स्वरूप एक मांग पत्र जिला उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन सौंपने आए ग्रामीणों में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
ग्रामीण अशोक कुमार, लालाराम, प्रेम, आरती, रीना व अनिता का कहना है कि विभाग को पहले भी टोल फ्री नंबर पर शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पानी की समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों से लेकर नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी तक से मिल चुके हैं। केवल झूठे आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पानी की पाइपलाइन में कई स्थानों पर लीकेज होने के कारण आपूर्ति बाधित है और पानी उनके घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही लाइन की ऊंचाई सही नहीं होने कारण भी उनके घरों तक नहीं पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पानी की कमी के कारण गर्मी के अंदर उनके सभी कार्य अधर में लटके रहते हैं। उन्होंने बताया कि पानी के लिए उन्हें कई बार काफी दूर-दूर जाने के लिए भी विवश होना पड़ता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें