फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में बीए-बीएड में दाखिले शुरू, 12 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नए सत्र के लिए चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (बीए-बीएड, सेकेंडरी स्टेज) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स में दाखिला नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) के आधार पर होगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन काउंसिलिंग और पंजीकरण के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि आईटीईपी (इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम) एक आधुनिक और रोजगारपरक कोर्स है, जो शिक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स छात्रों को शुरुआती स्तर से ही शिक्षक बनने की दिशा में मजबूत आधार देता है।
एनसीईटी के नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश चहल के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण 6 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 13 जुलाई को समग्र मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहले चरण की सीट अलॉटमेंट 14 जुलाई को होगी और चयनित छात्रों को 16 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण की सूची 17 जुलाई को आएगी और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई तय की गई है। तीसरे चरण की सूची 20 जुलाई को जारी होगी और 21 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो 30 जुलाई तक वेटिंग लिस्ट से दाखिला दिया जाएगा।
इसके अलावा 23 जुलाई से दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन और कक्षाओं की शुरुआत भी कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन और प्रवेश संबंधी पूरी डिटेल देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें