फोटो 4डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन में अक्षर ज्ञान ले रहे बच्चों के साथ रविदास जयंती मनाते समिति क
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। स्लम जागृति समिति पटीकरा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन में अक्षर ज्ञान ले रहे बच्चों के साथ मनाई। ओपन शेल्टर होम के शिक्षक के साथ संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समिति के अध्यक्ष भागीरथ मल खनगवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन हमें जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठने की शिक्षा देता है। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें प्रथम, दूसरा, तृतीया स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। जयंती समारोह में डाॅ. शिव मित्तल वरिष्ठ समाजसेवी, राजेश्वरी इंदोरा, शुभम गोद, नितिन इंदोरा, महेंद्र सिंह, कल्पना, पूजा और नीतू मौजूद रहे। संवाद