कनीना। कनीना निवासी डॉ. राहुल शर्मा के सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित होने से लोगों में खुशी है। शहरवासियों ने डॉ. राहुल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। डॉ. राहुल शर्मा से पूर्व उनके पिता रतन शर्मा सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक हैं और दादा जगदीश प्रसाद भी सेवानिवृत्त जेबीटी अध्यापक थे। परदादा पंडित रामचंद्र शर्मा भी अध्यापक रहे हैं। अब चौथी पीढ़ी में डॉ. राहुल शर्मा का असिस्टेंट प्रो. भूगोल के पद पर चयन हुआ है। लगातार परिवार की चौथी पीढ़ी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। संवाद