नारनौल। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनिवास मानव को उनकी आजीवन साहित्यिक सेवाओं के लिए साहित्य-उदधि सम्मान से सम्मानित किया गया। यूपी के बदायूं जिले के बिसौली में केबी हिंदी-सेवा न्यास की ओर से आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में उन्हें स्मृति-चिह्न और पांच हजार रुपये की नकद राशि भेंट की गई।
विज्ञापन
समारोह में डॉ. मानव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज साहित्य तो खूब लिखा जा रहा है लेकिन उसकी प्रासंगिकता घट रही है। देश और समाज से जुड़ा साहित्य ही लंबे समय तक याद रखा जाता है। कार्यक्रम में एक दर्जन पुस्तकों का विमोचन हुआ और देश-विदेश के 50 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।