नारनौल। गुरुग्राम स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में लोकनायक व लोकनायिकाओं की भूमिका व अवदान के दूसरे दिन हरियाणा की सुप्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने अपनी प्रस्तुतियों से हरियाणवी संस्कृति का परचम फहराया। हरियाणा कला परिषद के कलाकारों के साथ उन्होंने लोकगीत, रागनी और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आर्या ने सांग, रागनी, धमाल, बधावा, बारहमासा तथा हरियाणवी वेशभूषा व लोकनृत्य की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सांग सम्राट पंडित लक्ष्मीचंद की रागनी सहित कई लोकप्रिय हरियाणवी लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। संवाद