फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. कृष्णा कुमारी ने हरियाणवी लोकगीत से वाहवाही लूटी

Sat, 11 Jan 2025 02:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01कृष्णा आर्य को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। श्रीलंका के भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद कोलंबो और शब्द यात्रा साहित्यिक समूह ने अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सम्मेलन कोलंबों में आयोजित हुआ। इसमें भारत, आस्ट्रेलिया, जाॅर्डन, ओमान, दुबई, वियतनाम, मेलबर्न, श्रीलंका आदि देशों के साहित्यकारों, काव्यकारों व कलाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

साहित्यिक शब्द यात्रा अध्यक्ष शारदा मित्तल और संस्था सचिव प्रीति मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा में भारत के 36 साहित्यकारों व कलाकारों की प्रतिभागिता रही। इस मौके पर कविता, गीत, कहानी, लोकगीत, वक्तव्य, संस्कृत श्लोकोच्चारण व नृत्य आदि विविध विधाओं में प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। परिषद के निदेशक डॉ. अंकुरण दत्ता के मुख्यातिथ्य एवं कोलंबो विश्वविद्यालय नृत्य विभागाध्यक्ष डॉ. अंजली मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न सम्मेलन में भारतीय कलाकारों के साथ नारनौल की प्रसिद्ध लोक गीतकार डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने हरियाणवी लोकगीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी व हरियाणवी लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।
इस अंतर्राष्ट्रीय काव्य संगोष्ठी में डॉ. मुकेश गंभीर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सविता चड्ढा, डॉ. माधुरी दूबे, डॉ. जयदीप, डॉ. मीनाक्षी पाण्डेय, सुनीता नैन, रेनू तिवारी व अमित तिवारी आदि उपस्थित रहे।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें