फोटो नंबर-03कार्यक्रम के दौरान कृष्णा आर्य को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत-स्वयं
नारनौल। नारनौल की लोक साहित्यकार और गायिका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या को अटल काव्यांजलि श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से दिल्ली में सम्मानित किया गया।
डॉ. आर्या ने अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में काव्य संगोष्ठियों का आयोजन किया था। श्रद्धांजलि स्वरूप प्रकाशित कविता संग्रह अटल काव्यांजली में कविता संकलित की थी। इसका विमोचन डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. सीएम भगत, अनिल जोशी, विख्यात दोहाकार नरेश शांडिल्य एवं संपादिका वीणा अग्रवाल द्वारा प्रवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया था। इस अवसर पर डॉ. ममता झा रुद्रांशी, डॉ. प्रवीण शर्मा, वीणा अग्रवाल, डॉ. कृष्णा जैमिनी, घमंडीलाल अग्रवाल, लाडो कटारिया, बबिता नागर छाबड़ी व परिणिता सिन्हा आदि उपस्थित रहे। संवाद