फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल परिषद में डॉ. कविता गुप्ता मनोनीत

विज्ञापन
डॉ. कविता गुप्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की खेल परिषद में सदस्य मनोनीत किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से 18 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई। कुलपति ने उन्हें विश्वविद्यालय की खेल परिषद के विशिष्ट सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
विज्ञापन

डॉ. कविता गुप्ता का मनोनयन विश्वविद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों में उनके अनुभव एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खेल परिषद में उनकी सहभागिता से खेल गतिविधियों को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में योगदान मिलने की उम्मीद है।
डॉ. कविता गुप्ता ने इस दायित्व के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने में सकारात्मक योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें