फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. सीएस वर्मा कलानिधि अवॉर्ड से सम्मानित

Sun, 18 May 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 26कार्यक्रम के दौरान डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर को सम्मानित करते संस्था सदस्य। स्रोत-स
विज्ञापन
मंडी अटेली। शिक्षाविद साहित्यकार डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर को रविवार को कोबरा आर्ट जॉन रेवाड़ी की ओर से कलानिधि सम्मान सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को ब्रह्मगढ़ रेवाड़ी में आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम में डॉ. वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चित्रकार सतीश राजोतिया ने डॉ. वर्मा के साहित्यिक एवं शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर एक महान शिक्षाविद और साहित्यकार हैं। उनके शैक्षिक एवं साहित्यिक अवदान ने समाज को नई दिशा देने का काम किया है।
विज्ञापन

संस्था द्वारा डॉ. वर्मा को दिया गया कलानिधि अवॉर्ड उनकी कलात्मक प्रतिभा का सम्मान है। उल्लेखनीय है कि डॉ. वर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए ''''शान ए भारत'''' तथा सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य सम्मान सहित समग्र मानवीय सेवाओं के लिए राज्यपाल द्वारा भी मेरिट सर्टिफिकेट अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। यह उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें