फोटो संख्या:76- प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आवास पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्
महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पंचकूला स्थित पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंची। उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रो. रामबिलास शर्मा के संगठन और हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्हें मिलनसार, कुशल रणनीतिकार और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझने वाला नेता बताया। प्रो. रामबिलास शर्मा और उनकी पत्नी बिमला शर्मा ने डॉ. अर्चना गुप्ता का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र झिमरिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद