फोटो संख्या:60कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार से पीएचडी की उपाधी प्राप्त करती डाॅ. अंतिम यादव --स्
महेंद्रगढ़। यादव सभा के कन्वीनर व सेवानिवृत्त प्राचार्य लालचंद की पोती डॉ. अंतिम यादव ने पीएचडी की उपाधि हासिल कर परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुलपति एवं शोध निर्देशक प्रो. अमित कुमार का आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता डीवी यादव और ब्रह्मदेव आर्य सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। डीवी यादव ने डॉ. अंतिम और उनके शोध निर्देशक को यादव सभा में सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने सहमति जताई। जल्द ही सभा भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संवाद