फोटो संख्या:56- डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में बैठक करते डॉ. भीमराव आंबेड़कर स्मारक समिति के सदस्य-
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति के तत्वाधान में डॉ. आंबेडकर भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लेखा-जोखा पेश किया गया। बैठक की अध्यक्षता रणजीत सिंह ने की। उन्होंने प्रस्ताव लिखने का अधिकार सतीश जोनावास को दिया है। बैठक में लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का अधिकार रोशनलाल निंबल को दिया। पूर्व में की गई बैठकों में लिए गए फैसलों का विवेचन व विश्लेषण किया गया। इसके संबंध में जरूरी दिशा निर्देश साझा किए गए।
रोशनलाल ने लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए अप्रैल का समस्त रिकाॅर्ड प्रस्तुत किया व सभी को बताया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने अच्छी प्रकार अवलोकन करने के बाद सहमति जताई। इस मौके पर छोटेलाल बीईओ अटेली, अमरसिंह निंबेहडा, सुरेश कुमार बलायचा ने एक कमरे के निर्माण में सहयोग दिया। अमरसिंह मैनेजर बेरी ने अपने माता-पिता और पुत्र की याद में आंबेडकर भवन में शीतल पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर कूलर लगवाया। समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया। समिति के विस्तार के विषय में विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेवारियां दी गई।
इस अवसर पर पन्नीलाल माजरा खुर्द, अमरसिंह निंबेहडा, एडवोकेट रणजीत सिंह, अमरपाल, ब्रह्मदत्त, सुरेश चंद्र सरोहा, बादाम सिंह, सुभाषचंद्र, रोशनलाल निंबल, सतीश जोनावास, सुरेश बलाना, राजकुमार, संतलाल खिंची, नरेंद्र, हनीश, अजय, विशु मौजूद रहे।