महेंद्रगढ़। शहर में तीन साल बाद नगरपालिका ने डोर-टू डोर कूड़ा उठान की सुध ली है। 4.22 करोड़ रुपये खर्च कर अब पांच साल के लिए यह काम एक निजी एजेंसी को सौंपा गया है। एजेंसी की ओर से शहर की अपने बेड़े में 15 टैंपो, दो जेसीबी मशीन, 20 छोटी रेहड़ी व 40 हाथ रेहड़ियों व 40 सफाई कर्मचारियों को शामिल किया है।
अब शहरवासियों को सफाई व्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, जिला नगर आयुक्त रणबीर सिंह व चेयरमैन रमेश सैनी की ओर से हरी झंडी दिखाकर शहर में कूड़ा उठाने के लिए रवाना किया गया।
अब महेंद्रगढ़ शहर में डंपिंग यार्डों में कचरे के ढेर व लंबे समय तक पड़े रहने वाले डस्टबीन के कचरे का भी नियमित उठान हो सकेगा। यह एजेंसी अब पांच साल के लिए कार्य करेगी। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा उठान से सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
पिछले तीन सालों से शहर में कचरा उठान के नाम पर खानापूर्ति हो रही थी लेकिन अब उम्मीद जगी है कि यह काम शुरू होने से शहर स्वच्छ एवं सुंदर नजर आएगा। पहले पांच-पांच दिन में एक बार कचरा उठाया जाता था।
-विकास यादव, महाराणा प्रताप चौक
ब्रह्मचारी रोड पर सफाई कर्मचारी कूड़े के उठान के लिए नहीं पहुंचते थे। दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाहर रखे गए डस्टबिन भी गंदगी के भर जाते थे लेकिन अब उम्मीद है कि शहर में कचरा उठान शुरू होने से व्यवस्था बेहतर हो पाएगी।
-नरेंद्र, दुकानदार, ब्रह्मचारी रोड
लंबे समय से मोहल्ले में कचरा उठान के लिए गाड़ी नहीं पहुंच रही थी। इसकी शिकायत बार-बार की जा रही थी लेकिन आज पहले ही दिन मोहल्ले में गाड़ी पहुंच गई। एक सप्ताह से जमा कचरा भी गाड़ी में डाल दिया है।
-शुभम तिवाड़ी, मोहल्ला तिवाड़ियान
मोहल्ला सैनीपुरा में लंबे समय से कचरा उठान के नाम पर खानापूर्ति चल रही थी। कचरा उठान शुरू होने से पहले ही दिन मोहल्ले में गाड़ी पहुंच गई लेकिन नपा नियमित निगरानी रखकर ही व्यवस्था को बेहतर बना सकती है।
-मास्टर दिनेश, मोहल्ला सैनीपुरा
-
- वर्जन:
शहर में पांच साल के लिए स्थाई रूप से डोर-टू डोर कचरा उठान शुरू कर दिया गया है। एजेंसी के ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है कि कचरा उठान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:66- नगर पालिका कार्यालय में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर र