फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बुलाए किसी के घर न जाएं : हेमराज भारद्वाज

Fri, 18 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- कनीना के ढोकलमल पार्क में श्रीमद् ​शिव महापुराण  कथा में कथा सुनती महिलाएं--स्र
विज्ञापन
कनीना। वार्ड नंबर तीन स्थित ढोकलमल पार्क मंदिर में चल रही 10 दिवसीय श्रीमद् शिव महापुराण कथा के सातवें दिन कथावाचक आचार्य हेमराज भारद्वाज ने बताया की दक्ष की पुत्री सती ने भगवान शिव से विवाह कर लिया था।
विज्ञापन

दक्ष इस विवाह को रोक नहीं सके। विवाह के कुछ समय बाद दक्ष ने एक यज्ञ का आयोजन किया और इस यज्ञ में सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया, लेकिन शिव और सती को आमंत्रित नहीं किया। माता सती को नारद से मालूम हुआ कि पिता यज्ञ करवा रहे हैं। सती इस यज्ञ में जाने के लिए तैयार हो गई।
भगवान शिव ने देवी सती को समझाया कि बिना बुलाए यज्ञ जैसे आयोजन में नहीं जाना चाहिए, लेकिन शिवजी के समझाने पर भी देवी नहीं मानी और यज्ञ में चली गईं। जब सती यज्ञ स्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि यज्ञ में भगवान शिव के अतिरिक्त सभी देवी-देवता आए हुए हैं। सती ने पिता दक्ष से भगवान शिव को न बुलाने का कारण पूछा तो दक्ष ने भगवान शिव के लिए अपमानजनक बातें कहना शुरू कर दी। भगवान शिव का अपमान सती सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने हवन कुंड में कूदकर अपना शरीर त्याग दिया।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि इस कथा से हमें दो संदेश मिल रहे हैं। पहला बिन बुलाए किसी के घर न जाएं। दूसरा कभी भी किसी महिला के सामने पति की बुराई न करें। इस दौरान सुशील कुमार, लाली पीटीआई, महेंद्र कुमार, सरिता, आरती, संजू बाई, मुकेश देवी, सुशीला यादव, निर्मला, घनश्याम, तुलसी कुमारी, मंजू, रचना, मंजीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें