फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहीद की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान

Mon, 19 Aug 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव भगड़ाना में शहीद आनंद कुमार की पुण्यतिथि पर युवा संगठन भगड़ाना के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव रहे।
विज्ञापन

डॉ. मनीष यादव ने शहीद आनंद कुमार की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। युवा संगठन अध्यक्ष डॉ. विकासदीप यादव व उपाध्यक्ष हवा सिंह ने बताया की उनके संगठन द्वारा नैतिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के साथ समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाए जाते रहते है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. विकासदीप यादव, राकेश यादव, हवा सिंह, मुकेश, अमित, संजय, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें