फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लगावाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खेत में गिरे ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते हुए । - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सीहमा खंड के गांव अटाली के किसानों के खेतों में अंधड़ के चलते गिरी बिजली की लाइन व ट्रांसफार्मर को 26 दिन बाद भी नहीं लगाया गया है। जिसके चलते बिजली निगम के विरोध में मंगलवार को महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला सुमित्रा, मंजू, सुनीता, शीला, बीरमति, शकुंतला व सुमन देवी ने बताया कि गत 28 मई को आये अंधड़ में कुओं की बिजली के 20 पोल व ट्रांसफार्मर गिर गए थे। उसके बाद अनेक बार बिजली निगम के कार्यालय सीहमा में शिकायत की गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान संतोष, मनमोहन शर्मा, सुनील, कृष्ण, सुमित शर्मा, सुखबीर, कर्मवीर, बलवंत पंच, योगेश शर्मा, अमर सिंह, सत्यपाल यादव, मुख्यतार, श्योदान, उदमीराम व रामबाबु शर्मा ने बताया कि खेत में लगी कपास व बाजरे की फसल बिजली नहीं होने के चलते पानी के अभाव में सुख रही है। वहीं पीने का पानी भी टैंकरों से मांगना पड़ता है। सरपंच अमर सिंह व पंच बलवंत ने बताया कि समस्या को लेकर निगम के अधिकारियों से लेकर स्थानीय विधायक सीताराम यादव से कई बार निदान के लिए गुहार लगाई जा चुकी हैं लेकिन किसान 26 दिन से परेशान हैं। किसान मजबूर होकर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। निगम के ठेकेदार संजय यादव का कहना है कि बुधवार तक बिजली के तारों को लगाकर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। एसडीओ दीपक यादव ने बताया कि कोरोना के चलते मजदूर कम मिल रहे हैं। एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली चालू कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें